फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants threw stones on Kashi Vishwanath Express in Bareilly

Bareilly News: खुराफातियों ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, कांच टूटा, यात्रियों में फैली दहशत

Sun, 01 Dec 2024 10:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 10:58 PM IST
सार

बरेली के  धनेटा के पास काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर खुराफातियों ने पथराव कर दिया। जिससे एक कोच की खिड़की का कांच टूट गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
Miscreants threw stones on Kashi Vishwanath Express in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर रविवार को खुराफातियों ने धनेटा के पास पत्थरबाजी कर दी। इससे ट्रेन के कोच बी-1 का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने कोच में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की। ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


नगरिया सादात और भिटौरा के बीच स्थित बरेली का धनेटा स्टेशन रामपुर आरपीएफ के तहत आता है। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बरेली आने का समय शाम 4:43 बजे है। रविवार को यह ट्रेन एक घंटे देरी से आई। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर बी-1 कोच के यात्रियों से आरपीएफ और जीआरपी ने पत्थरबाजी के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed