फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants opened fire on a property dealer in Bareilly

बरेली: प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, भागकर बचाई जान, पैर में लगी गोली

Sun, 24 Sep 2023 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 02:05 PM IST
सार

रोहली टोला में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Miscreants opened fire on a property dealer in Bareilly
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के रोहली टोला में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एक गोली उनके पैर में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 
रोहली टोला में धोबियों वाली गली निवासी आरिफ राजा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका कार्यालय पीलीभीत रोड पर कार बाजार के पास राजा प्रॉपर्टी डीलर के नाम से है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह ऑफिस बंद कर घर लौट रहे थे। मॉर्डन स्कूल के पास उनकी ससुराल है। स्कूल के पास कार खड़ी कर वह अपनी ससुराल जाने लगे। 

विज्ञापन

भागकर बचाई जान 

इसी दौरान बबलू डेयरी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। एक गोली उनके पैर में लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस दौरान मौका पाकर हमलावर भाग निकले। पुलिस को मौके से 315 बोर के कारतूस का एक खोखा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: उमेश की हत्या के बाद मैंने असद की भगाने में की थी मदद, मॉल से आते थे अशरफ के लिए बिस्किट, आतिन का खुलासा

प्रथम दृष्टया मामला किसी जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर रंजिश का लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम ने बताया कि जांच में दो लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed