{"_id":"68138dc56ff48cb6f20e1a78","slug":"miscreants-looted-mangalsutra-from-the-wife-of-retired-army-man-in-bareilly-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदमाशों ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदमाशों ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद
Thu, 01 May 2025 08:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 08:48 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सरेशाम लूट की वारदात को अंजाम दिया।बाइक से आए बदमाश घर के बाहर टहल रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फीनिक्स मॉल के पास सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र लूट लिया गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज वायरल हो रहा है। तहरीर मिलने पर इज्जतनगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
परवाना नगर निवासी ओमकार सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह नीलकंठ मंदिर के पास रहते हैं। बुधवार शाम उनकी पत्नी ओमा देवी सड़क पर टहल रही थीं। तभी बाइक से दो लोग आए और उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपट ले गए। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
सूचना पर यूपी 112 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चेक किया तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपियों की वीडियो फुटेज भी आई है। दोनों के चेहरे पर मास्क बंधा है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कैंट थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज
उमरिया सैदपुर निवासी सलीम ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 22 अप्रैल को वह गांव में टहल रहा था। गांव के शाहरुख, भूरा, इकरार खां और अमन ने घेर लिया। तमंचा दिखाकर तीन हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। सलीम के परिजनों ने शाहरुख के घर जाकर शिकायत की तो घर में घुसकर दोबारा पिटाई की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उमरिया सैदपुर निवासी सलीम ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 22 अप्रैल को वह गांव में टहल रहा था। गांव के शाहरुख, भूरा, इकरार खां और अमन ने घेर लिया। तमंचा दिखाकर तीन हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। सलीम के परिजनों ने शाहरुख के घर जाकर शिकायत की तो घर में घुसकर दोबारा पिटाई की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।