{"_id":"5d4fcc8e8ebc3e6cd5068145","slug":"miscreants-looted-kanwadia-bike-in-budaun-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बदमाशों ने कांवड़ियों से लूटी बाइक, मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बदमाशों ने कांवड़ियों से लूटी बाइक, मारपीट
Sun, 11 Aug 2019 01:36 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार मध्यरात्रि कछला जल भरने जा रहे कुछ कांवड़ियों के साथ बदमाशों ने निधानपुरा के पास लूटपाट की। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने उन्हें बंधक बनाकर बाग में डाल दिया और उनके साथ मारपीट की। फिर उनकी बाइक मोबाइल और रुपए लूट लिए। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को बंधन मुक्त कराया। इस घटना से गुस्साए कांवड़ियों के साथियों ने रविवार को थाना परिसर को घेर लिया और कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर कांवड़ियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
लूटपाट के शिकार हुए कांवड़ियां अमित सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना, सुमित श्रीवास्तव पुत्र जुगेंद्र श्रीवास्तव, मुलायम सिंह पुत्र रामसिंह से आदि ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन