{"_id":"68040e524ac301007b0462e3","slug":"miscreant-vandalised-the-idol-of-the-goddess-police-issued-a-warning-bareilly-news-c-4-1-bly1039-622263-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुराफाती ने खंडित की देवी की मूर्ति, पुलिस ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुराफाती ने खंडित की देवी की मूर्ति, पुलिस ने दी चेतावनी
विज्ञापन
आंवला। थाना क्षेत्र के रेवती गांव में शनिवार सुबह किसी खुराफाती ने देवी की मूर्ति खंडित कर दी। इससे ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार दूसरे समुदाय के युवक के परिजनों को हिदायत दी है।
रेवती गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के बाहर देवी की मठिया के बाहर किसी ने देवी की मूर्ति खंडित कर दी है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ हिंदूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए और और रोष जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम नहने राम, सीओ नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के मामले में पूछताछ की।
ग्रामीणों ने बताया कि हरदासपुर गांव के महंत प्रत्येक शनिवार को इस स्थान पर माता का दरबार लगाकर जागरण करते हैं। गांव के ही जाति विशेष के युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। पहले भी एक धर्मस्थल पर इसी तरह की घटना कर चुका है। बाद में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोबारा नई प्रतिमा स्थापित करने की बात पुलिस के सामने कही। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए इलाज कराने की बात कही। इधर, सीओ नितिन कुमार ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से उस स्थान पर दोबारा मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी। संवाद