फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreant arrested of gang who robbed passengers by chain pulling in bareilly

Bareilly News: चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 01:35 PM IST
सार

पीलीभीत जिले का युवक अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। जीआरपी ने सोमवार को उसे शाहजहांपुर आउटर से गिरफ्तार किया। तब इस गिरोह का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
miscreant arrested of gang who robbed passengers by chain pulling in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन पुलिंग कर ट्रेन यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बरेली जीआरपी ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट का सामान बरामद किया गया है। आरोपी ने लूट में शामिल अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। जीआरपी इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों शाहजहांपुर रूट पर नकटिया के पास और रामपुर रूट पर धनेटा के पास दो ट्रेनों को चेन पुलिस की बदमाशों ने यात्रियों से लूट की थी। दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए जीआरपी की चार टीमें जुटी थीं। सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शाहजहांपुर आउटर से पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव करीमगंज निवासी मोहम्मद नवी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


ऐसे करते थे वारदात 
उसने लूट की घटनाओं को अपने गांव के ही सलीम और नवी मोहम्मद के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि वह लोग पूरनपुर से सेटेलाइट तक बस से आते थे। यहां से एक जंक्शन पर जाकर ट्रेन में सवार हो जाता था। दो साथी तय स्थान पर जंगल में ट्रेन का इंतजार करते थे। तय स्थान पर ट्रेन में सवार साथी चेन पुलिंग कर देता था। इसके बाद तीनों मिलकर यात्रियों से छिनैती और लूट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद नवी के खिलाफ पहले से 15 मामले दर्ज हैं। उसके साथियों का भी अपराधिक इतिहास है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed