{"_id":"6aff6c808a2a0534cd07341f","slug":"misbehavior-towards-a-female-teacher-engaged-in-self-enumeration-work-bareilly-news-c-4-1-bly1039-1011013-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वगणना का काम कर रही शिक्षिका से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वगणना का काम कर रही शिक्षिका से अभद्रता
विज्ञापन
मीरगंज। ब्लॉक मीरगंज के गांव चुरईदलपतपुर में स्व-गणना से संबंधित कार्य कर रही एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने शिक्षिका के काम में बाधा डालते हुए उनके साथ बदसलूकी की और अभिलेखों के साथ मोबाइल फोन छीनकर नष्ट करने का प्रयास किया। विरोध करने और शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
परिचितों के अनुसार, मीनू शेखरी प्राथमिक विद्यालय गैटिया आनंदपुर में सहायक अध्यापक हैं। वह गांव चुरईदलपतपुर में आत्म-गणना से संबंधित कार्य कर रही थीं। इसी दौरान आरोप है कि गांव निवासी ग्रामीण ने आकर अभद्रता शुरू कर दी। उसने शिक्षिका के सभी अभिलेख और मोबाइल फोन छीनकर नष्ट करने की कोशिश की। शिक्षिका बहुत डर गई। कुछ ग्रामीणों के कहने से काफी मुश्किल से शिक्षिका को अपना सामान वापस मिला।
घटना से आहत शिक्षिका ने अपने सुपरवाइजर को जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी उनके सामने अभद्रता कर रहा था। सुपरवाइजर ने इसकी सूचना फ़ोन से एसडीएम को दी तो उन्होंने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। पीड़ित शिक्षिका ने थाना मीरगंज पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। एसडीएम निशि शुक्ला ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करना गंभीर मामला है। सरकारी कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद