{"_id":"69fe451fac9cf5fba90d31cf","slug":"mirganj-mlas-nephew-missing-from-medical-college-bareilly-news-c-4-bly1053-880426-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा विधायक का भतीजा मेडिकल कॉलेज से लापता, कमरे में मिला फोन और लैपटॉप, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा विधायक का भतीजा मेडिकल कॉलेज से लापता, कमरे में मिला फोन और लैपटॉप, पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 09 May 2026 11:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:29 AM IST
सार
बरेली में मीरगंज विधायक का भतीजा मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अंकित वर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा का भतीजा फार्मा छात्र अंकित वर्मा स्थानीय मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया है। अंकित बृहस्पतिवार शाम सात बजे मंदिर जाने की बात कहकर निकला और देर रात तक वापस नहीं आया। कॉलेज प्रशासन और परिजनों की सूचना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विधायक डॉ. वर्मा ने बताया कि उनके भाई राम प्रकाश वर्मा का 24 वर्षीय बेटा अंकित वर्मा एमफार्मा का छात्र है। वह भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में ही रहता है। सात मई की शाम वह कॉलेज के छात्रावास में था। अंकित साथियों से मंदिर जाने की बात कहकर निकला और छात्रावास गेट पर अपना आईकार्ड जमा कर दिया। अंकित ने अपना मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कमरे में ही छोड़ दिया था। इस वजह से उससे संपर्क करना नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बात की। शुरुआती जांच में पुलिस ने कॉलेज कैंपस और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीओ हाईवे आशुतोष शिवम के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में अंकित छात्रावास से निकलकर नैनीताल रोड तक जाते हुए दिखाई दिया है, उसके बाद आगे का सुराग अभी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
चूंकि अंकित का मोबाइल फोन भी कमरे में है तो लोकेशन मिलना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल भोजीपुरा पुलिस ने अंकित के पिता रामप्रकाश की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर ली है। आसपास के इलाकों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है। सहपाठियों और वार्डन से भी पूछताछ की जा रही है।