फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mirch scored a century, Dhaniya remained unbeaten on 200.

Bareilly News: मिर्च ने लगाया शतक, हरी धनिया 200 पर नाबाद

Wed, 19 Jun 2024 07:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Mirch scored a century, Dhaniya remained unbeaten on 200.
बरेली। भीषण गर्मी की मार अब सब्जियों की कीमतों पर भी दिख रही है। इस कारण 10 दिन में कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। मंडी में व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हो गया है। सब्जियों के पौधे भी झुलस रहे हैं। लिहाजा, कीमतें आसमान पर पहुंचने से इन्हें खरीदने में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। धनिया, प्याज, टमाटर, खीरा, तुरई, लौकी के दाम दोगुने से ज्यादा जा पहुंचे हैं। इस समय धनिया 200-230 और मिर्च 80-100 रुपये किलो मिल रही है।
विज्ञापन

डेलापीर मंडी के फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक भीषण गर्मी से सब्जियों का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। सब्जियां उपजाने के लिए किसानों को हर दिन सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे खेती पर लागत ज्यादा आ रही है। वहीं, उपजी फसल को किसान मंडियों तक पहुंचाने में भी असमर्थ हैं। लिहाजा, किसानों से ही ऊंची कीमतों पर मिल रही फसल के चलते थोक मंडी में भी कीमतें बढ़ी हैं। कहा कि जब थोक में ही कीमतें बढ़ी हैं, तो फुटकर में भी ज्यादा दाम पर मिलना तय है।
विज्ञापन


सिंचाई के बाद भी नहीं बच रही सब्जियां
प्रगतिशील किसान सर्वेश के मुताबिक लौकी, तुरई, भिंडी, टमाटर, धनिया, पालक, गोभी, अरवी के पत्ते, मिर्च, खीरा आदि बेलदार फसलें हर दिन पानी मिलने पर भी झुलस रही हैं। हालत यह है कि मुनाफा के बजाय सिंचाई, माल भाड़ा, ढुलाई आदि के खर्च समेत किसान लागत बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के साथ घटेंगे और फिर बढ़ेंगे दाम
शुजा उर रहमान के मुताबिक अभी गर्मी के चलते दाम बढ़े हैं, लेकिन बारिश होने के साथ ही, इनकी कीमतें लुढ़केंगी। क्योंकि किसान खेतों में पानी भरने और फसल बर्बाद होने से पहले उन्हें बाजार में बेचने पहुंचेंगे। कुछ दिन बाद आवक फिर कम होने से कीमतों में बढ़त हो सकती है। ब्यूराे


प्रमुख सब्जियों के बाजार भावसब्जी पहले अब
लौकी 10-15 25-30
तुरई 10-15 25-30
भिंडी 25-30 40-45
टमाटर 15-20 45-50
धनिया 60-80 200-230
मिर्च 35-40 80-100
आलू 10-15 20-25
प्याज 15-20 30-40
अरवी 35-40 50-60
ग्वार 25-30 35-40
खीरा देसी 15-20 30-40
नोट : (कीमतें रुपये प्रति किलो में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed