{"_id":"6013f5738ebc3ef91d4166d5","slug":"minor-girl-sexual-harassment-by-two-young-man-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत में खींचकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, डेढ़ घंटे तक बंधक रखा, बेसुध होने पर छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत में खींचकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, डेढ़ घंटे तक बंधक रखा, बेसुध होने पर छोड़कर भागे
Fri, 29 Jan 2021 05:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी में खेत में काम कर रही छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर दुष्कर्म के साक्ष्य मिले हैं।
इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी सरकारी स्कूल में 7वीं की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को उसके माता-पिता एक रिश्तेदार के दसवां संस्कार में गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह जानवरों का चारा लेने खेत पर गई थी।
इसी दौरान गांव के ही युवक शाहिद और शाकिर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां डेढ़ घंटे तक उसे बंधक रखकर उन्होंने छात्रा से मारपीट और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
चीखने की कोशिश पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। छात्रा के बेसुध होने के बाद आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए। होश आने पर घर पहुंची छात्रा ने शाम को माता-पिता के घर लौटने पर पूरी घटना बताई।