Bareilly: रात में स्लीपर बस से टॉयलेट करने उतरी किशोरी का अपहरण, नोएडा से पीछा कर रहे थे बाइक सवार
एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों को लेकर नोएडा से बस में सवार हुआ था। बृहस्पतिवार रात बरेली के फरीदपुर में बस पहुंचने पर किशोरी ने टॉयलेट करने के लिए बस रुकवाई। वह अपनी बहन के साथ नीचे उतरी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवक उसे अगवा कर ले गए।
विस्तार
स्लीपर बस में सवार होकर पिता के साथ जा रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। किशोरी बृहस्पतिवार रात करीब 3:15 बजे बस रुकवाकर बरेली के फरीदपुर में पेट्रोल पंप के पास टॉयलेट करने के लिए उतरी थी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवक किशोरी को लेकर फरार हो गए। किशोरी के पिता ने फरीदपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है।
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी दो बेटियों को साथ पिछले डेढ़ वर्ष से नोएडा में रहता था। वहां फैक्टरी में नौकरी करता था। उसी के गांव का रहने वाला युवक व उसका रिश्तेदार भी नोएडा में रहकर नौकरी करता है। आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को परेशान करते थे।
ये भी पढ़ें- दगाबाज यार, बेवफा बीवी: दोनों ने मिलकर की हत्या...दुबई में रची गई थी साजिश, NRI सुखजीत हत्याकांड की पूरी कहानी
नोएडा से पीछा कर रहे थे आरोपी
दोनों बेटियों को लेकर पिता बृहस्पतिवार शाम को नोएडा से प्राइवेट स्लीपर बस में बैठकर तिलहर जा रहा था। रात करीब 3:15 बजे बस फरीदपुर में पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो किशोरी ने टॉयलेट के लिए बस रुकवाई। इसी बीच बाइक से पीछा करते हुए आरोपियों ने किशोरी को पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने लगे।
किशोरी और उसकी बहन चीख पुकार करने लगी। बस में बैठा उसका पिता व अन्य यात्री बस से नीचे उतरे तब तक आरोपी युवक किशोरी को लेकर बाइक से फरार हो गए। किशोरी के पिता ने फरीदपुर थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नोएडा से पीछा करते हुए आ रहे थे।