फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor and Irrigation Department will get boring of 1300 tube wells done

Bareilly News: लघु एवं सिंचाई विभाग कराएगा 1300 नलकूपों के बोरिंग

Tue, 22 Oct 2024 06:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Minor and Irrigation Department will get boring of 1300 tube wells done
बरेली। लघु एवं सिंचाई विभाग की ओर से जिले की सिंचाई व्यवस्था सुधारने के लिए 1300 बोरिंग कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उन्हें नलकूप का बोरिंग कराने पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इससे उन किसानों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जिनके खेतों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि जिले के अधिकतर इलाकों में सिंचाई व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम बताए जा रहे हैं, लेकिन जिले के तमाम किसान ऐसे हैं, जिनके पास सिंचाई के अपने इंतजाम नहीं है। वह या तो दूसरे किसानों के नलकूपों से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं या फिर वह नदी, तालाबों से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। इससे कभी-कभी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर चरन सिंह ने बताया कि इस समय किसान अपने खेतों में बोरिंग कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed