{"_id":"6a399786f1baa836a50f066f","slug":"ministers-nephew-aditya-injured-by-kite-string-discharged-from-hospital-bareilly-news-c-4-bly1053-910932-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मांझे से जख्मी मंत्री का भतीजा आदित्य अस्पताल से डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मांझे से जख्मी मंत्री का भतीजा आदित्य अस्पताल से डिस्चार्ज
विज्ञापन
बरेली। चीनी मांझे से जख्मी हुआ गन्ना मंत्री संजय गंगवार का भतीजा आदित्यवीर गंगवार एक सप्ताह बाद रविवार की रात अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया। डॉ. कौशल कुमार ने घर पर निगरानी के लिए जरूरी सुझाव और दवाएं दी हैं।
डॉक्टर के मुताबिक, पहले ही दिन आदित्य वीर की रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी की गई थी। छह दिन और भर्ती रखकर निगरानी की गई। सेहत में काफी सुधार हुआ। जख्म सूखने लगे तो उसे डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, अभी ज्यादा बोलने से मना किया है। पेय पदार्थ के सेवन के लिए कहा है, ताकि चेहरे पर खिंचाव न आए। ड्रेसिंग और टांके काटने के लिए बुलाया है। श्यामगंज पुल पर स्कूटी से जाने के दौरान चीनी मांझे की चपेट में आने से आदित्य घायल हुआ था। कान, नाक, गाल, गले समेत बाएं हाथ की अंगुली भी जख्मी हुई थी।