{"_id":"627d74a36ab4ca176d0f9261","slug":"minister-son-s-car-fallen-road-side-bareilly-news-bly4846443126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार खाई में गिरी, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार खाई में गिरी, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में उनके बेटे यशवंत सिंह अपने व्यापारी दोस्त सुधीश पांडेय के साथ मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यशवंत अपने अन्य दोस्तों के साथ शहर लौट गए।
प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की कार परसाखेड़ा के जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिर गई। उस वक्त कार में धर्मपाल के बेटे मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र व्यापारी नेता सुधीश पांडेय के साथ नोएडा से लौट रहे थे। कार सड़क पर पड़ी बजरी से अनियंत्रित हो गई थी। राहगीरों ने यशवंत और उनके मित्र सुधीश पांडेय को कार से बाहर निकाला। दोनों के मामूली चोटें आईं हैं। यशवंत ने हादसे की जानकारी मिनी बाईपास रोड पर रहने वाले अपने दोस्त सर्वेश ठाकुर को दी। सर्वेश अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह यशवंत को अपनी कार से शहर ले आए।
क्रेन से निकाली गई कार
सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने देर रात ही क्रेन मंगाकर कार को खाई से बाहर निकाला। इस दौरान दोनों छोरों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार को साइड में कर ट्रैफिक चालू करा दिया।