फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minister son's car fallen road side

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार खाई में गिरी, बेटा घायल

Fri, 13 May 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
minister son's car fallen road side
बरेली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में उनके बेटे यशवंत सिंह अपने व्यापारी दोस्त सुधीश पांडेय के साथ मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यशवंत अपने अन्य दोस्तों के साथ शहर लौट गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की कार परसाखेड़ा के जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिर गई। उस वक्त कार में धर्मपाल के बेटे मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र व्यापारी नेता सुधीश पांडेय के साथ नोएडा से लौट रहे थे। कार सड़क पर पड़ी बजरी से अनियंत्रित हो गई थी। राहगीरों ने यशवंत और उनके मित्र सुधीश पांडेय को कार से बाहर निकाला। दोनों के मामूली चोटें आईं हैं। यशवंत ने हादसे की जानकारी मिनी बाईपास रोड पर रहने वाले अपने दोस्त सर्वेश ठाकुर को दी। सर्वेश अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह यशवंत को अपनी कार से शहर ले आए।
विज्ञापन

क्रेन से निकाली गई कार
सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने देर रात ही क्रेन मंगाकर कार को खाई से बाहर निकाला। इस दौरान दोनों छोरों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार को साइड में कर ट्रैफिक चालू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed