फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister-in-charge JPS Rathore stated that the Nath Corridor has enhanced Bareilly grandeur

Bareilly News: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर बोले- नाथ कॉरिडोर से बढ़ी बरेली की भव्यता; सरकार की योजनाएं गिनाईं

Sat, 13 Jun 2026 06:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 06:46 PM IST
सार

बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि 12 वर्षों में राष्ट्रहित के निर्णयों से जनता का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि नाथ कॉरिडोर से बरेली की भव्यता बढ़ी है। 

विज्ञापन
Minister-in-charge JPS Rathore stated that the Nath Corridor has enhanced Bareilly grandeur
प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया मीडिया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों में बार-बार यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं और सरकार केवल शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उसका साथ भी देती है। कहा कि 12 वर्ष की यह यात्रा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रही है। इसका बड़ा उदाहरण बरेली का नाथ कॉरिडोर है, जिसने जनपद कि भव्यता को बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि आंवला में लिलौर झील का विकास ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है। नवाबगंज में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण हुआ, जहां गरीब श्रमिकों के बच्चे अच्छी शिक्षा ले रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सर्वाधिक इलाज करने में बरेली अव्वल रहा। तहसील बहेड़ी में 133 एकड़ में मेगा फूड पार्क का निर्माण किया गया। तहसील नवाबगंज में 114 एकड़ भूमि पर सरदार बल्लभ भाई पटेल एंप्लॉयमेंट जोन बनाने का कार्य किया गया है, जो विकास की कहानी बयां कर रहा है।
विज्ञापन


यूपी और सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों का भी जिक्र किया। कहा कि सीबीएससी बोर्ड में बरेली कि बेटी मानवी पटेल ने 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर और आईसीएससी बोर्ड में रंजना पाराशर ने 99.60 प्रतिशत अंकित प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्रभारी मंत्री ने नए राज्यमार्ग के निर्माण, डिजिटल इंडिया, जीएसटी संग्रह के साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छ भारत मिशन अभियान, जल जीवन मिशन. सौभाग्य योजना के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से पैसा लेने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री को आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से कुछ अस्पतालों द्वारा पैसा लिए जाने की जानकारी दी गई। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बिजली व्यवस्था पर किए गए सवाल पर कहा कि काफी तेज गति से आई आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है लेकिन इसके बाद भी तेजी से काम कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई। बिजली आपूर्ति में काफी सुधार है और आने वाले समय में और होगा। 

सीएम ग्रिड से हो रहे कामों पर सवाल उठाए गए तो उस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह काफी बड़ी योजना है। इससे शहर की तस्वीर बदलेगी। काम में अगर कोई लापरवाही बरत रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा। राम मंदिर के चंदे से जुड़े गोलमाल पर जब सवाल किया गया तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लिया है। हकीकत जल्द पता चलेगी।

कॉकरोच पार्टी को बताया तिलचट्टा पार्टी
प्रभारी मंत्री ने कॉकरोज पार्टी को तिलचट्टा पार्टी बताया। कहा कि ये सब बरसाती लोग हैं। समय-समय पर ऐसा ही सामने आते रहते हैं। इनका कोई वजूद नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर की जा रही टिप्पणी को गलत बताया। कहा कि ऐसी मानसिकता का त्याग करना चाहिए। बहेड़ी चीनी मिल की जमीन की नीलामी से जुड़े प्रकरण पर कहा कि नीलामी सबकी उपस्थिति में हुई थी। अगर कोई ज्यादा बोली लगाने वाला है तो वह सामने आए। किसानों के साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होना दिया जाएगा।

यह रहे मौजूद
सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जय पाल सिंह व्यस्त, महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, पूरण लाल लोधी, आदेश गंगवार, वीरपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed