फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Chhatrapal could not give up the temptation to welcome him to the smoldering Baheri in the fire of Kheri

खीरी की आग में सुलगते बहेड़ी में स्वागत कराने का मोह नहीं छोड़ पाए मंत्री छत्रपाल

Mon, 04 Oct 2021 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Minister Chhatrapal could not give up the temptation to welcome him to the smoldering Baheri in the fire of Kheri
राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार का स्वागत करते सांसद संतोष गंगवार।

हाल ही में राज्यमंत्री बने बहेड़ी विधायक छत्रपाल के जिले भर में हुए स्वागत कार्यक्रम
विज्ञापन

पूर्व मंत्री संतोष गंगवार के साथ कई विधायक भी हुए शामिल, बहेड़ी में देर रात तक चला स्वागत

बरेली। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे की गाड़ी से कुचलकर कई किसानों की मौत के बाद जब बहेड़ी के किसान खीरी कूच करने की तैयारी कर रहे थे, तब भी बहेड़ी में भाजपा कार्यकर्ता नए-नए राज्यमंत्री बने अपने विधायक छत्रपाल सिंह के स्वागत का जश्न मनाने जुटे थे। बहेड़ी में यह कार्यक्रम देर रात तक चला।
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में गृह राज्यमंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर किसानों के मारे जाने की घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। कुछ ही देर में इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद सोशल मीडिया तो खबरों से पट ही गया, टेलीविजन न्यूज चैनलों पर भी खीरी की घटना छा गई। इससे पहले करीब 11 बजे राज्यमंत्री बनकर बहेड़ी के विधायक छत्रपाल सिंह पहली बार बरेली पहुंचे। उनका स्वागत के लिए जिले भर में कार्यक्रम तय थे।
विज्ञापन

खीरी बवाल के बाद गरमाते माहौल के बीच ही मंत्री के जिले में स्वागत कार्यक्रम शुरू हुए और फिर देर रात तक चलते रहे। कई कार्यक्रमों में बरेली भाजपा के शीर्ष नेता भी शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रमों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर भी छत्रपाल सिंह का स्वागत हुआ जिसमें खुद संतोष गंगवार के साथ भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य भी शामिल हुए। छत्रपाल सिंह की ननिहाल देवरनिया के गांव मंगतपुर में जोरदार आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई। मीरगंज विधायक डीसी वर्मा भी उनके स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर फोन भी नहीं उठे

सुलगते माहौल के बीच राज्यमंत्री के दिन भर स्वागत पर जब भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का नंबर आउट ऑफ कवरेज एरिया बताता रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का भी फोन नहीं उठा। राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार को फोन किया तो उनके बेटे ने उठाया। कहा, मंत्री जी कार्यक्रम में व्यस्त हैं। महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने कहा कि वे लोग सुबह से मंत्रीजी के स्वागत कार्यक्रम में व्यस्त थे। उन्हें लखीमपुर में बवाल की जानकारी नहीं हो सकी। उन्हें बहुत दुख है, वह क्षमाप्रार्थी है। यदि जानकारी मिल जाती तो स्वागत कार्यक्रम रोक देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed