{"_id":"59da8b654f1c1bf3538b676e","slug":"mining-mafia-arrested-report-report-tried-to-kill-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया गिरफ्तार, मंत्री की हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया गिरफ्तार, मंत्री की हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
बरेली
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला इलाके के खनन माफिया नन्हे यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिरौली की पुलिस ने यह रिपोर्ट सिंचाई मंत्री के भाई डॉ. मान सिंह की ओर से दर्ज की है। डॉ. मान सिंह की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि नन्हे यादव गांव लिलौर सहसा में चल रही सिंचाई मंत्री की जनसभा में तमंचा लेकर घुस गया। उसने गालियां देते हुए सिंचाई मंत्री को निशाना बनाकर फायर किया जो इत्तफाक से मिस हो गया।
शनिवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की गांव लिलौर सहसा में चल रही जनसभा में इलाके का खनन माफिया नन्हे यादव तमंचा लेकर घुस गया था। भरी सभा में उसने मंत्री को गालियां दीं, कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो वह भाग निकला। रविवार को समर्थकों के साथ थाना सिरौली पहुंचे मंत्री के भाई डॉ. मान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर नन्हे यादव के खिलाफ मंत्री की हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके बाद दोपहर के वक्त गांव सुनरासी स्थित नन्हे के घर पर दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि शनिवार को जिस वक्त सिंचाई मंत्री की सभा में नन्हे यादव के तमंचा लेकर पहुंचने के बाद बवाल हुआ, उस वक्त वहां पुलिस भी मौजूद थी। नन्हे यादव मंत्री को गालियां देता रहा लेकिन इसके बावजूद पुलिस वाले तमाशा देखते रहे। आखिरकार कार्यकर्ताओं ने नन्हें यादव की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की जिस पर वह तमंचा लहराते हुए भाग निकला था।
विज्ञापन
----------
सिंचाई मंत्री पर हमला करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जाएगा। मंत्री जी से हमारी फोन पर बात हुई थी। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी