Bareilly News: खनन विभाग का बाबू दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार दोपहर खनन विभाग के बाबू (लिपिक) को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से खनन कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में खनन के खेल में पुलिस और खनन विभाग के लोगों का गठजोड़ खुल गया है। किला चौकी पुलिस पर अवैध खनन में वाहन पकड़ने और फिर छोड़ने का आरोप लगाने वाले रोठा गांव निवासी वेदप्रकाश की शिकायत पर अब खनन कार्यालय के बाबू महबूब अली को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर आरोपी बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। टीम उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंची, जहां कमरे में आरोपी से पूछताछ की गई। इसी कमरे में शिकायतकर्ता वेद प्रकाश को भी बैठाया गया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू करा दी है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार किला थाना क्षेत्र के रौठा गांव निवासी वेदप्रकाश के ट्रैक्टर-ट्रॉली को किला चौकी पुलिस ने अवैध खनन में पकड़ा था, जिसे सीज कर दिया था। वेदप्रकाश का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने और जुर्माने से संबंधित पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के नाम पर खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू महमूद अली ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की।
ट्रैप टीम ने रंगेहाथ दबोचा
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन बरेली की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी बाबू को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से खनन अधिकारी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.