फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mini truck breaks boom of Jaitipur crossing, avoids hitting Sealdah express

बरेलीः मिनी ट्रक ने जैतीपुर क्रॉसिंग का बूम तोड़ा, सियालदह एक्सप्रेस से टकराने से बचा

Fri, 06 Mar 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mini truck breaks boom of Jaitipur crossing, avoids hitting Sealdah express
मौके पर मौजूद लोग और पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला।

सिगनल सिस्टम फेल, कई ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। जैतीपुर क्रॉसिंग का बूम गुरुवार को एक मिनी ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसी बीच सियालदह एक्सप्रेस आ गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। बूम के टूटते ही सिगनल सिस्टम फेल हो गया। इससे ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया। देर शाम तक बूम की मरम्मत का काम चलता रहा। इधर, पुलिस ने मिनी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जैतीपुर क्रॉसिंग गुरुवार शाम साढे़ पांच बजे लखनऊ से जम्मूतबी जा रही सियालदह एक्सप्रेस को गुजारने के लिए बंद किया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए मिनी ट्रक ने टक्कर मारकर बूम तोड़ दिया। इससे सिगनल सिस्टम फेल हो गया। इसी बीच तेज रफ्तार से सियालदह एक्सप्रेस आ गई, लेकिन ड्राइवर ने लाल सिगनल देख इमजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। अगर ट्रेन ट्रक से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इंजीनियरिंग विभाग की टीम देर शाम तक बूम की मरम्मत करने में जुटी रही। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed