{"_id":"68dad40004f11d230e0198e6","slug":"mini-banks-closed-due-to-internet-shutdown-crowds-gathered-at-banks-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2774-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटरनेट बंद होने से मिनी बैंकें बंद, बैंकों पर जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटरनेट बंद होने से मिनी बैंकें बंद, बैंकों पर जुटी भीड़
विज्ञापन
मीरगंज। दो दिन से इंटरनेट सेवाएं बंद होने से क्षेत्र में मिनी बैंक सेवा और एटीएम से नकदी निकासी व्यवस्था ठप हो गई। इससे यहां पहुंचने वाले लोगों को बैरंग खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे कारण बैंकों के बाहर भीड़ जुटी रही।
लोगों ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण क्षेत्र की सभी मिनी बैंकें बंद होने के कारण लोगों की जरूरतें पूरी नही हो पा रही हैं। लोग बाजारों से खरीदारी नही कर पा रहे हैं। बीमार लोग इलाज नहीं करा पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्र में मीरगंज कस्बे में बैंकों के सामने जुटे लोगों को हुई, जो शाम तक बैंक में डटे रहे। एटीएम में पैसा नही होने के कारण लोगों के लौटने का क्रम जारी रहा।
ओमपाल, अमर नाथ गुप्ता, सुशीला देवी, शिशुपाल सिंह, सतीश चंद्र गंगवार, कपिल गंगवार आदि ने बताया इंटरनेट सेवाएं बंद रहने के कारण व्यापारियों एवं आम जनता पर काफी फर्क पड़ा है। शीघ्र इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। संवाद