फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miletry

सेना ने पकड़े 10 युवाओं के संदिग्ध सर्टिफिकेट

Wed, 01 Jul 2015 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 01 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

 सेना में फर्जी प्रमाण पत्रों पर भर्ती की फिर आहट मिली है। सेना के लिए चयनित हो चुके 10 युवाओं के सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए गए हैं। इनका ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो सका। इसके चलते सेना भर्ती कार्यालय ने इनको ट्रेनिंग पर भेजने से रोक दिया है। अब इनके सर्टिफिकेट का सत्यापन यूपी बोर्ड कार्यालय और तहसीलों से कराया जाएगा।

विज्ञापन

इन युवाओं की भर्ती पिछले साल बरेली में हुई थी। दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा के बाद इस भर्ती में 320 युवक जीडी सैनिक भर्ती के लिए चयनित किए गए थे, तब से लगातार इनका शैक्षिक प्रमाणपत्र और मूलनिवास की जांच कराई जा रही थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन यूपी बोर्ड की वेबसाइट से आनलाइन किया गया लेकिन 10 युवाओं के प्रमाणपत्रों का रिकार्ड नहीं मिल सका। वहीं, राजस्व विभाग की वेबसाइट पर भी इनके मूल निवास का सत्यापन नहीं हो पाया है। इन युवाओं ने खुद को पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली जिले का निवासी तो दर्शाया है लेकिन इन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गाजीपुर, बलिया आदि जनपदों के विद्यालयों से उत्तीर्ण की है। ऐसे में, सेना इनकी पात्रता को और संदिग्ध मान रही है। सेना कार्यालय ने फिलहाल इन युवाओं के नाम का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि सत्यापन में यह सांठगांठ कर सकते हैं। हालांकि सेना सत्यापन पर पूरी तरह से नजर रखेगी। भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सेना के जवान खुद जाकर अपने सामने सत्यापन कराएंगे।

विज्ञापन


इंसेट...
गुर्जर गैंग का हो सकता है हाथ
सेना भी मान रही है कि अगर इन 10 युवकों के सर्टिफिकेट फर्जी मिलते हैं तो इनकी भर्ती कराने में भी आदेश गुर्जर की भूमिका हो सकती है। फिलहाल इनके सर्टिफिकेट का सत्यापन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
अब इनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन यूपी बोर्ड मुख्यालय से कराया जाएगा। इसके लिए इनके सर्टिफिकेट की कापी वहां भेजी जाएगी, वहीं इनके मूल निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन उन्हें जारी करने वाली तहसीलों से कराएंगे। अगर सत्यापन में इनके सर्टिफिकेट फर्जी साबित होते हैं तो इनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
-कर्नल राजीव दीक्षित, भर्ती के निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed