{"_id":"6230695b1107189e7937cb4f9e4eb52e","slug":"miletry-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती होना है तो मुफ्त ट्रेनिंग लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती होना है तो मुफ्त ट्रेनिंग लें
बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में अफसर बनाने के लिए सेना की गरुड़ डिवीजन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं को प्रशिक्षण देगी। इसके लिए डिवीजन में सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) कोचिंग का आयोजन 24 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सेना के अफसर और विशेषज्ञ एनडीए, टीईएस, एसएससी मेन, आईएमए, यूईएसटीजीसी, एनसीसी एंट्री, टीजीसी एजूकेशन, एससी टेकिभनकल और जेएजे आदि में कमीशन की तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन
भारतीय सेना में अफसरों की कमी पूरी करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के अभियान में जुटे गरुड़ डिवीजन का यह खास कदम है। प्रशिक्षण में कमीशन के लिए लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षा और इंटरव्यू आदि की तैयारी कराई जाएगी। डिवीजन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण में भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, सेवारत सैनिकों के आश्रितों और सिविलियन फेमिली के युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। प्रशिक्षण नि:शुल्क है लेकिन प्रतिभागियों से रजिस्ट्रेशन चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन