{"_id":"691252b1a906d7b92a05cff0","slug":"mild-cold-wave-forecast-for-three-days-at-night-bareilly-news-c-4-vns1074-763908-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन दिन तक रात में हल्की शीत लहर का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन दिन तक रात में हल्की शीत लहर का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री से ज्यादा गिरावट के संकेत
बरेली। रात में हल्की ठंड और दिन में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे लोगों को जल्द हल्की शीतलहर का सामना करना पड़ सकता र्है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में अगले दो से तीन दिन तक तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट और सर्द हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।
सोमवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। सुबह आठ बजे के बाद हवा चलने से कोहरा छंटा और धूप निकली। दिन भर चटक धूप होने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फिर भी तमाम राहगीर हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, शाम से फिर हवा ठंड का अहसास कराने लगी। रात आठ बजे के बाद जो लोग घर से बाहर निकले वे हल्के गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।
देर रात न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 11.7 डिग्री सेल्सियस और नमी का स्तर 94 फीसदी रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों की नमी और पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से ठंड बढ़ी है। जो रात में हल्की शीतलहर का अहसास करा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
27.0
11.7
धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा। तेज हवा चलेगी।
सुबह 6:31
शाम 5:21