फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Migratory birds started returning as soon as the cold subsided

Bareilly News: ठंड कम होते ही लौटने लगे प्रवासी पक्षी

Mon, 26 Jan 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Migratory birds started returning as soon as the cold subsided
रामगंगा किनारे प्रवासी पक्षी
मीरगंज। सर्दियों में रामगंगा नदी के किनारे अपनी मौजूदगी से क्षेत्र को खास बनाने वाला दुर्लभ प्रवासी पक्षी सुर्खाब अब वापस लौटने लगे हैं। मौसम में बदलाव और ठंड कम होने के कारण सुर्खाब ने अपने मूल ठिकानों की ओर उड़ान भरनी शुरू कर दी है। नदी तट और आसपास के खेतों में जहां कुछ दिन पहले तक इसकी चहलकदमी दिखती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हर साल सर्द मौसम में सुर्खाब दूर-दराज के ठंडे इलाकों से मीरगंज की रामगंगा तक पहुंचता है। शांत वातावरण, खुले खेत और पर्याप्त भोजन इसकी पसंद होते हैं। सुबह के समय झाड़ियों के बीच इसकी गतिविधियां और शाम को नदी किनारे विश्राम करते दृश्य लोगों को आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन जैसे ही तापमान में बढ़ोतरी हुई, प्रकृति के नियम के अनुसार सुर्खाब ने वापसी का सफर शुरू कर दिया। पक्षी प्रेमियों का कहना है कि सुर्खाब का आना जहां खुशी और उत्सुकता पैदा करता है। वहीं उसका जाना मन को भावुक कर देता है।
विज्ञापन


वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, सुर्खाब का सुरक्षित आना और लौटना क्षेत्र की जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन का संकेत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दुर्लभ पक्षी को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं और इसके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखें, ताकि आने वाली सर्दियों में रामगंगा के तट पर सुर्खाब की वापसी फिर से देखने को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुर्खाब साइबेरिया सहित कई अन्य देशों से यहां ठंड के दिनों में आती हैं। गर्मी होने पर फिर अपने देशों में चली जाती है। यह गर्मी से बचने के नदियों और पोखरों में रहती हैं।
- संतोष कुमार मठपाल, वन क्षेत्राधिकारी, मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed