{"_id":"66f3ed641691366f3406272c","slug":"middle-aged-man-abused-the-six-year-old-girl-in-bareilly-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के अधेड़ व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची से की दरिंदगी की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के अधेड़ व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची से की दरिंदगी की कोशिश, गिरफ्तार
Wed, 25 Sep 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:30 PM IST
सार
बरेली में अधेड़ व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को महज आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रामपुर जिले में रहने वाले एक शख्स शहर में मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करते हैं। उनकी छह वर्षीय बच्ची एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में खेल रही थी। तभी वहां मौलानगर निवासी हसीन (48) पहुंच गया। हसीन बच्ची को उठाकर मैदान में बने मकान के अंदर ले गया। बच्ची के साथ अश्लील हरकत की तो बच्ची रोने लगी।
विज्ञापन
इस पर हसीन ने बच्ची का गला दबाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग आ गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित बच्ची को लेकर उसके पिता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन