फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mid day meal in school

एमडीएम में गोलमाल करने पर प्रधानाचार्य, शिक्षक को नोटिस

Mon, 22 Mar 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
mid day meal in school
बरेली। बीएसए ने सोमवार को अचानक निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में छात्र संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। एक स्कूल में मिड डे मील में गोलमाल मिलने पर प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय खल्लपुर में स्कूल में गंदगी तो मिली ही, कक्षा आठ में 55 छात्रों के बजाय सिर्फ पांच बच्चे मिले जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। बीएसए ने मिड डे मील के रजिस्टर की जांच की तो पिछले तीन दिनों की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी गलत पाया। स्कूल में तैनात शिक्षक इधर-उधर घूमते मिले, खुद प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश दायित्व भी बाहर पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इस पर प्रधानाध्यापक समेत सभी अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। खल्लपुर के प्राइमरी स्कूल में टाइल लगाने का निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ढंढूरी गांव के प्राइमरी स्कूल में भी 216 छात्रों के बजाय सिर्फ आठ उपस्थित थे। कक्षाओं में कोई शिक्षक नहीं था। मिड डे मील में भी लाभार्थी बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाई गई थी। बीएसए ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को चेतावनी पत्र जारी कर जवाब मांगा। कंपोजिट स्कूल नवादा में पंजीकृत 357 छात्रों के बजाय 40 छात्र ही मिले। स्कूल में गंदगी भी पाई गई। रेमेडियल कक्षाएं भी नहीं चल रही थी जिस पर प्रधानाध्यापक जलालुद्दीन और समेत पूरे स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका यामिनी सक्सेना अनुपस्थित मिली। खंड शिक्षा अधिकारी से उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed