{"_id":"682b8c2be04275252b0cbb8b","slug":"mid-day-meal-has-not-been-prepared-in-nawabganjs-model-primary-school-since-april-bareilly-news-c-4-lko1064-644089-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज के मॉडल प्राइमरी स्कूल में अप्रैल माह से नहीं बना मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज के मॉडल प्राइमरी स्कूल में अप्रैल माह से नहीं बना मिड-डे मील
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज के मॉडल प्राइमरी स्कूल मिलक अलीनगर में अप्रैल माह से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। इस कारण विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है।
सोमवार को सुबह दस बजे स्कूल की रसोई घर में ताला लटका मिला। वहां मौजूद आलिया, शमा, फिजा, आरिश और रेहान ने बताया कि स्कूल में मिड-डे मील नहीं बनता है। प्रधानाचार्य नदीम कुरैशी ने बताया कि विद्यालय में कुल 122 छात्र पंजीकृत हैं, इसमें 104 पुराने और 18 नए प्रवेशित छात्र शामिल हैं। स्कूल में एक शिक्षामित्र सहित सात शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान तारिफ अली ने अप्रैल माह से ही गैस सिलेंडर नहीं भरवाया है इस कारण भोजन नहीं बन रहा। इस संबंध में ग्राम प्रधान तारिफ अली से पूछा गया तो उन्होंने बीमारी का हवाला देते हुए गैस सिलेंडर भरवा न पाने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव गंगवार ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताई। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच के लिए संबंधित बीईओं को निर्देश दे दिए है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी। संवाद