फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mian drew good crowds at the funeral

अच्छे मियां के जनाजे में उमड़ी भीड़

Mon, 01 Feb 2016 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। खानकाहे शेरिया के सुतून शाहजी मियां के नूरे नजर सज्जादा नशीन हजरत अच्छे मियां को दोपहर एक बजे सुपुर्देखाक किया गया। उनका जनजा जैसे ही मुड़िया गली से नैनीताल रोड पर पहुंचा लोगों की भीड़ जमा हो गई। नैनीताल रोड स्थित ईदगाह पर जनाजे की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान तमाम नेताओं के अलावा दूसरे मुल्कों में रहने वाले उनके मुरीदों ने भी शिकरत की।
विज्ञापन

हुजूर अच्छे मिया का शुक्रवार रात इंतकाल हो गया था। शनिवार और रविवार को नई बस्ती स्थित खानकाहे शेरिया में लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। रविवार सुबह करीब नौ बजे रस्म अदा करने के बाद उनका जनाजा खानकाहे शेरिया से रवाना हुआ। नैनीताल रोड से माथुर रोड, शेखुपुरा, पंजाबी कालोनी, ट्रक यूनियन होते हुए जनाजा नैनीताल रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचा। करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अच्छे मियां के भाई और पीलीभीत के पीर हजरत नसीर मियां ने जनाजे की नमाज अदा कराई। इसके बाद जनाजा मुडिया गली से होते हुए वापस खानकाहे शेरिया पहुंचा। उनके घर के पास बने मजार पर उन्हें सुपुर्देखाक कर दिया गया। जनाजे में सऊदी अरब और नेपाल से उनके मुरीद भी पहुंचे।
विज्ञापन


गलियों में दिखी भीड़
बहेड़ी। पूरा नगर अच्छे मियां का मुरीद था। चाहे हिंदू हो या फिर मुस्लिम सभी उनके करीबी थी। उनके इंतकाल की खबर ने पूरे नगर को हिला कर रख दिया। उनके जुलूसे जनाजा जैसे ही खानकाहे शेरिया से चला शोक में पूरा बाजार बंद हो गया। गलियां भीड़ से पट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए शरीक
विधायक अताउर्ररहमान, नगर पालिका के चेयरमैन अंजुम रशीद, कारवां के संयोजक नवाब राशिद खां, आरिफ एडवोकेड, सलीक कातिब, मीना बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम फैंसी, जमीर अख्तर उर्फ गुड्डू मियां, नईम अहमद, मौलाना फरीद मदारी, लईक चांदनी, ताहिर पप्पू, सलीम रहवर, सलीम चंदा, सलीम रहवर, सैय्यद शाहिद अली मियां, सिब्तैन मियां, जलीस ठेकेदार, पालिका के पूर्व चेयरमैन जमील अहमद, हाफिज अनवार अहमद कादरी, दरगाहे शाह जी के सज्जादा नशीन मुन्ने मियां,दरफान मियां, मौलाना अतीक कादरी, अजीज मियां , असगर हुसैन, असलम मियां, मुफ्ती फईम असगरी, हसीन मियां, तसलीम मियां, इखतियार मियां, खलीक अहमद, हनीफ, इसराइल रजवी, मौलाना अख्तर रजा, मौलाना मोहम्मद अहमद कदारी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed