फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Methodist FC and Football Hostel emerged as winners.

Bareilly News: मैथोडिस्ट एफसी और फुटबॉल छात्रावास बने विजेता

Tue, 25 Aug 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Methodist FC and Football Hostel emerged as winners.
बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को दोनों ही मुकाबले एकतरफा रहे। पहले मैच में मैथोडिस्ट एफसी ने स्टेडियम डेविल्स को 7-1 से हराया। दूसरे मैच में फुटबॉल छात्रावास ने अननोन एफसी को 6-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले मैच में शुरुआत से ही मैथोडिस्ट की टीम का दबदबा रहा। चौथे मिनट में दीपक सिंह ने गोल करके टीम का खाता खोला। हर्षित शाह ने 13वें, 36वें और 47वें मिनट में तीन गोल करके हैट्रिक पूरी की। मध्यांतर (हाफ टाइम) तक मैथोडिस्ट ने 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन

हाफ टाइम के बाद स्टेडियम के आशु भारती के बेहतरीन खेल प्रदर्शन और रणनीति से मैच का रोमांच बढ़ा। उन्होंने बॉल हमजा को पास की, जिन्होंने आसानी से गोल कर स्कोर 1-4 कर दिया। इसके बाद आशु भारती, यश यादव और अर्जुन प्रजापति के संयुक्त प्रयास से बने मूव पर शिवम दिवाकर ने 20 गज की दूरी से झन्नाटेदार किक लगाई, जो गोल पोस्ट से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मैथोडिस्ट ने जल्द ही मैच पर दोबारा पकड़ बना ली। साहिल प्रजापति ने 55वें मिनट में और शान ने 58वें व 59वें मिनट में लगातार दो गोल किए। इसके साथ ही मैथोडिस्ट एफसी की टीम ने यह मुकाबला 7-1 से जीत लिया।

दूसरे मैच में गौरव गुप्ता के बनाए मूव पर प्रशांत सिंह ने गोल करके फुटबॉल छात्रावास का खाता खोला। इसके बाद नीरज ने शानदार खेल दिखाते हुए सातवें और 12वें मिनट में लगातार दो गोल करके टीम को 3-0 से आगे कर दिया। 45वें मिनट में आनंद, 51वें मिनट में फैजान और 58वें मिनट में अदित कुमार ने एक-एक गोल कर फुटबॉल छात्रावास की 6-0 से बड़ी जीत पक्की कर दी।

मुकाबलों में महेश चंद्र, निष्कर्ष, मनविंदर, अनुराग, पुनीत कुमार और महिमा सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान अतिथि मंजूर हसन, मुश्ताक, मंजीत सिंह, दलीप जोशी, जनरल सेक्रेटरी मून रॉबिनसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed