{"_id":"6175abf6a41bf034e4317c3f","slug":"message-of-patriotism-and-harmony-given-by-mini-marathon-bareilly-news-bly463932343","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन से दिया देशप्रेम और सौहार्द का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन से दिया देशप्रेम और सौहार्द का संदेश
विज्ञापन
मिनी मैराथन में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम, विजेताओं को मिले पुरस्कार
बरेली। रविवार को कैंट में सैकड़ों युवा और बुजुर्ग देशप्रेम और सौहार्द का संदेश देने के लिए जुटे। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैंट बोर्ड की ओर से पांच किलोमीटर की मिनी मैरॉथन का। सुबह 10 बजे तक चले कार्यक्रम में मैराथन के विजेताओं को सम्मान से नवाजा गया।
देश की स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार को कैंट बोर्ड ने रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और सौहार्द को प्रोत्साहित करना था। गांधी बाग (फूल बाग) में सुबह 8:30 बजे मैराथन की शुरुआत की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एनई रेलवे की हॉकी कोच गीता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। चार वर्गों में विभाजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि चार वर्ग में कक्षा 12 तक पुरुष छात्र वर्ग, कक्षा 12 तक महिला छात्र वर्ग, कक्षा 12 से अधिक पुरुष वर्ग, कक्षा 12 से अधिक महिला वर्ग में करीब पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। प्रतिभाग करने वालों में से विजेता का चयन साई के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के केंद्र प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, एथलीट कोच जेएस द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
कक्षा 12 तक पुरुष छात्र वर्ग में मोहम्मद आमिर प्रथम, मोहित यादव दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा 12 तक महिला छात्र वर्ग में संगीता पहले, आरती दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 12 से अधिक पुरुष वर्ग में मोहम्मद अलीन पहले, निजामुद्दीन दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा 12 से अधिक महिला वर्ग में काजल चक्रवर्ती पहले और शिवा दूसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह और मुख्य अतिथि गीता शर्मा ने पुरस्कार दिए। इस दौरान एई आरके माहेश्वरी, एसआई दीप कुमार, अभिषेक सक्सेना, राजेश कुमार, अमित बंसल, मनोज यादव, विकास गुप्ता, सर्वेश कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।