Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Message about seat being locked is not coming on mobile number.

Bareilly News: सीट लॉक होने का मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा मेसेज

Fri, 19 Dec 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Message about seat being locked is not coming on mobile number.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक है, इसके लिए विद्यार्थियों को सीट लॉक कराने के लिए 17 से 18 दिसंबर तक का समय दिया गया था। जिन छात्र-छात्राओं ने सीट लॉक करा ली है, उनका एनरोलमेंट जारी नहीं हुआ है। छात्रों का कहना है सीट लॉक कराने में सबसे बड़ी समस्या ईमेल की आ रही है, पासवर्ड ईमेल पर जाता है, लेकिन ईमेल बदलने का कोई विकल्प नहीं है साथ ही फोन नंबर का भी विकल्प है, लेकिन फोन पर कोई मेसेज नहीं जा रहा है। इस कारण विवि के चक्कर काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। रुविवि के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि ये समस्या कई छात्रों के साथ आ रही है, इसलिए छात्रहित में समर्थ पोर्टल से सीट लॉक व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन


एक घंटा बाधित रही छात्रवृत्ति की साइट
बरेली। जिला प्रशासन की ओर से सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति फॉर्म समय भरवाने पर जोर है। बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे से एक घंटे तक साइट बंद होने से विद्यार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं इंतजार करने वाली छात्राओं के बीच देर तक इंतजार करने के बाद धक्का मुक्की हुई। इसके अलावा बरेली कॉलेज में छात्रों की भीड़ फॉर्म जमा कराने पहुंची। दूसरी ओर बरेली कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के कक्षा छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति फॉर्म पर विभागध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह से साइन कराने पहुंचे। जब उनकी उपस्थिति पूछी गई तो मुश्किल से कभी कक्षा में उपस्थिति रही। जबकि नियमानुसार छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति होना आवश्यक है। वहीं विभागध्यक्ष ने छात्रों से स्पष्ट किया है कि साइन किए जाएंगे लेकिन उस पर विद्यार्थी की उपस्थिति भी लिखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed