{"_id":"67c37b0f7a4570756504674c","slug":"mercury-dropped-two-degrees-due-to-rain-relief-from-heat-bareilly-news-c-4-bly1015-590802-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा, तपिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा, तपिश से मिली राहत
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक हल्की बारिश लाभकारी, गेहूं, सरसों में भरेंगे दाने
बरेली। शुक्रवार रात से शुरू रिमझिम का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। फिर धूप निकली पर बादलों की आवाजाही से बेअसर रही। रात का पारा दो डिग्री लुढ़का। विशेषज्ञ ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। लेकिन सेहत के प्रति एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में प्रवेश कर रहे बादलों ने अनुकूल माहौल मिलने पर हल्की बारिश की है। शहर में बीती रात दो मिमी और शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद 2.1 मिमी बारिश हुई। सुबह घने बादल मंडराने से बगैर रेन कोट या उचित सुरक्षा के स्कूल जा रहे बच्चे घर लौटे। कई भीगते हुए स्कूल पहुंचे। सड़क पर सन्नाटा सा पसरा रहा। दिन में बादलों का जमावड़ा होने से धूप की तपिश कम रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि करीब सप्ताह भर हल्के घने बादलों के बीच से धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम 24.2 डिग्री और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक बारिश से चढ़ते पारा में गिरावट हुई। सेहत के प्रति अनदेखी बीमारियों की वजह बनने की आशंका है। बच्चों, बुजुर्गों को धूप निकलने पर भी हल्के गर्म कपड़े पहनना जरूरी है।
फसलों के लिए फायदेमंद
प्रगतिशील किसान अनिल साहनी ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। तेज हवा चलती और ओले गिरते तो भारी नुकसान की आशंका थी। हल्की बारिश ने बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा है। पारा में गिरावट से तापमान में कमी आई है। इससे गेहूं और सरसों की फसल को लाभ मिलेगा व दाने भरेंगे। जिन आम के पेड़ों पर ज्यादा बौर आए हैं, हल्की बारिश से वह संतुलित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
अधिकतम - 24.2
न्यूनतम- 15.9
धूप निकलेगी। हल्के घने बादल छाएंगे। तेज हवा चलेगी।
सूर्योदय 6:39
सूर्यास्त 6:13