फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury dropped four degrees, so cold

चार डिग्री गिरा पारा तो बढ़ी ठिठुरन

Mon, 30 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped four degrees, so cold
demo photo - फोटो : अमर उजाला

सौ फीसदी दर्ज हुई नमी, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

विज्ञापन
बरेली। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में फिर गिरावट दर्ज होने लगी है। शनिवार को करीब 12 डिग्री तक पहुंचे पारे में रविवार को चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने फिलहाल ठंड बढ़ने और हल्के बादल छाए रहने की बात कही है। हालांकि, दिन में हल्की धूप खिलने से राहत की उम्मीद है।

रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर में चटख धूप होने से तापमान सामान्य के करीब 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम को हवाओं की तीव्रता बढ़ने के साथ ही, पहाड़ों की बर्फीली हवा ने शहर में प्रवेश किया। जिसके चलते लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवाओं की दिशा दोपहर बाद बदलने से फिर मौसम में परिवर्तन दर्ज हुआ है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान अस्थिर है। रविवार को चार डिग्री गिरावट के साथ 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया कि बर्फीली हवाओं के चलते नमी का स्तर सौ फीसदी के करीब दर्ज हुआ है। जिसका असर तापमान पर पड़ने से ठंड बढ़ी है। आगामी दिनों में न्यूनतम सात से दस डिग्री और अधिकत 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed