फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   diarrhea and dehydration patients increased due to heat stroke in Bareilly

बरेली में पारा 40 डिग्री के पार: भीषण गर्मी में लू के थपेड़े बना रहे बीमार, बच्चों को रखें विशेष ख्याल

Thu, 08 Jun 2023 03:43 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 03:43 PM IST
सार

बढ़ते तापमान और लू की चपेट में आकर बच्चों के साथ बड़े भी तेजी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार को भी लू के लपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। 

विज्ञापन
diarrhea and dehydration patients increased due to heat stroke in Bareilly
धूप से बचाने को महिला ने बच्चे का चेहरा गमछा से ढका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पारा 40 के पार पहुंचते ही लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इसका सीधा असर दिख रहा है। डायरिया व डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी और दवा वितरण काउंटर तक, हर ओर आपाधापी रही। गुरुवार को भी यही हाल रहा। बच्चा वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कुछ मरीज निजी अस्पतालों का भी रुख कर रहे हैं। नेत्र व त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन


बढ़ते तापमान और लू की चपेट में आकर बच्चों के साथ बड़े भी तेजी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्मी के चलते बच्चों और बुजुर्गों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। जिला अस्पताल का डायरिया वार्ड भर गया है। ओपीडी में 1200 तो इमरजेंसी में 200 मरीज पहुंचे। 
विज्ञापन


फिजिशियन राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि गर्मी के अलावा दूषित पानी, खराब खान-पान और गंदगी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं 300 बेड अस्पताल में दवाओं की किल्लत और डॉक्टर न होने के कारण भी इन दिनों ज्यादा मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे तक इमरजेंसी में 18 डायरिया मरीजों को भर्ती किया गया। डिहाइड्रेशन के शिकार 12 मरीज ओपीडी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी

गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। ऐसे मौसमी फलों का सेवन जरूर करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। स्ट्रीट फूड से परहेज करें। स्वच्छ पानी पीयें। धूप में निकलना जरूरी हो तो सन ग्लास और सूती गमछा का इस्तेमाल करें। ताजा भोजन करें।

सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण डायरिया, डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में इन दिनों ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है। डायरिया वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। 

पांच दिन में छह डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। तीन जून को जहां न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था, वहीं सात जून को यह बढ़कर 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी इस दौरान चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। तीन जून को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस था जो सात जून को बढ़ कर 40.1 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इस बीच गर्म हवाएं लोगों को ज्यादा परेशान कर रही हैं।

तारीख अधिकतम न्यूनतम
तीन जून- 36.1--- 21.7
चार जून- 38.1--- 22.9
पांच जून- 38.6----25.9
छह जून- 38.8--- 22.3
सात जून- 40.1-- 27.1
नोट : आंकड़े डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed