फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury broke record, now at 42.6

पारा ने तोड़ा रिकार्ड, अब 42.6 पर 

Tue, 16 May 2017 01:52 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 16 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
रविवार को झुलसा देने वाली गर्मी से सोमवार को भी निजात नहीं मिली। सुबह से ही पारा चढ़ा तो चढ़ता ही गया और दोपहर पारा रविवार के 42.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 42.6 पर पहुंच गया। दिन में सूरज की तपिश ने झुलसा तो रात को उमस ने चैन नहीं लेने दिया। सोमवार को भी लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। सोमवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। रविवार को न्यूनतम तापमान 24.9 था जो सोमवार को 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कुछ दिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा और चढ़ सकता है। सोमवार को आलम यह था कि सुबह से ही गर्मी और उमस बढ़ गई। सुबह साढ़े पांच बजे 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चढ़ता गया दिन का पारा
सुबह 5:30 बजे : 30 डिग्री सेल्सियस 
सुबह  8:30 बजे : 30.8 डिग्री सेल्सियस 
पूर्वाह्न 11:30 बजे 35.4 डिग्री सेल्सियस
अपराह्न 2:30 बजे  41.4 डिग्री सेल्सियस 

सोमवार को तापमान 
उच्चतम तापमान : 42.6 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान : 26.3 डिग्री सेल्सियस

रविवार को यह थी स्थिति
उच्चतम : 42.5 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम : 24.9 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed