फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mentally ill woman and abandoned child reunited with their families.

Bareilly News: मानसिक रूप से बीमार महिला और लावारिस बच्चे को परिवार से मिलाया

Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill woman and abandoned child reunited with their families.
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने डेढ़ वर्ष के लावारिस बच्चे और उसकी मानसिक रूप से बीमार मां को परिवार से मिलाया। परिजन महिला को लेकर रामपुर चले गए। डेढ़ वर्षीय बच्चे को दत्तक ग्रहण एजेंसी के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार को नफीसउद्दीन नाम के किसान पीर बहोड़ा में अपने खेत में काम कर रहे थे। उन्हें करीब डेढ़ साल का बच्चा लावारिस हालत में मिला। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम बच्चे को लेकर थाने आई। चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देकर बच्चे को देखभाल कार्यकर्ता रवि के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान गोल्डन सिटी असलम कॉलोनी के पास मानसिक रूप से बीमार महिला मिली। यूपी 112 पुलिस उसे भी इज्जतनगर थाने लाई। महिला ने अपना नाम नजमा बी बताया। इसके अलावा वह कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने महिला और बच्चे के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए। आसपास के जिलों में भी जानकारी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगा कि महिला नजमा बी नवदिया, थाना खुदागंज जिला रामपुर के निवासी फरहातुल्ला की बेटी है। नजमा बी मानसिक रूप से बीमार है। वह 26 अगस्त को अपने दो बेटों शोएब (3) और ईशान (डेढ़ वर्ष) को साथ लेकर घर से चली गई थी। तब से परिवार उसे तलाश रहा था।

इस संबंध में थाना खुदागंज में गुमशुदगी दर्ज थी। नजमा बी के परिजनों से संपर्क किया गया। उसका भाई फैजान राजा और अन्य परिजन इज्जतनगर थाने पहुंचे। उन्होंने नजमा बी और बच्चे ईशान की पहचान की। पुलिस ने नजमा बी को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। शोएब की तलाश की जा रही है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बच्चे को दत्तक ग्रहण एजेंसी के पास भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद बच्चे को उनकी सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed