{"_id":"68192ca74e58706ffd09f809","slug":"men-took-the-form-of-transgenders-to-extort-money-bareilly-news-c-4-lko1064-634011-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उगाही के लिए पुरुषों ने धरा किन्नर का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उगाही के लिए पुरुषों ने धरा किन्नर का रूप
विज्ञापन
बरेली। नेग लेने के लिए शातिर पुरुषों ने किन्नरों का भेष धर लिया और उगाही करने लगे। बारादरी के जगतपुर गौंटिया निवासी सनम किन्नर ने एसएसपी से शिकायत कर इन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।
सनम के मुताबिक वह अपने गुरु नवाब उर्फ मुन्नी की देखभाल करती थी। खुश होकर उसने अपना इलाका सनम को दे दिया। मुन्नी की हत्या के बाद सनम नेग लेने लगी। रिठौरा निवासी दो युवक मुन्नी के जानवरों को देखरेख करते थे।
आरोप है कि नेग को लेकर रिठौरा निवासी युवक परेशान करते हैं। दोनों युवक किन्नर बनकर सनम के क्षेत्र में उगाही करते हैं। जबकि दोनों ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। सनम के विरोध करने पर हत्या करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि यह लोग पहले भी सुनीता उर्फ रामचंद्र किन्नर की हत्या में जेल जा चुके हैं। दोनों युवक साढ़े चौदह लाख रुपये में एक किन्नर को खरीदकर लाए हैं। उस किन्नर के भी पत्नी और बच्चे हैं। तीनों मिलकर सनम का इलाका हथियाने के लिए बदमाशी कर रहे हैं। डर के कारण उसे पलायन करना पड़ा। सनम ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो