Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Melting increased due to cold wind, orange alert of dense fog for three days

Bareilly News: सर्द हवा से बढ़ी गलन, तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Wed, 07 Jan 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to cold wind, orange alert of dense fog for three days
मंगलवार को दिनभर नहीं निकली धूप, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री
विज्ञापन

बरेली। सर्दी का सितम लगातार जारी है। सोमवार रात से ही शहर व आसपास के इलाकों पर घने कोहरे की चादर तन गई। कोहरे के चलते मंगलवार को दिन में भी लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली। पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवा से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 2 से 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के कारण गलन ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सोमवार की तुलना में 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बरेली समेत आसपास के जिलों में तीन दिन का घने कोहरे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा लोगों को सताएगी। दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान जताया गया है। संवाद
तापमान
अधिकतम - 12.2
न्यूनतम - 6.4
सूर्यादय - 7:05
सूर्यास्त - 5:30
आज का पूर्वानुमान
बुधवार को कोहरा छाया रहेगा। ठंडी हवा चलेगी, हल्की धूप निकल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed