फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mela

लघु उद्योग मंत्री ने किया हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन

Tue, 08 Sep 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 08 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
अपने हुनर से बेजान वस्तुओं में जान डालने वाले हस्त शिल्पियों की कारीगरी को बहुत नजदीक से देखने और उन्हें खरीदने का मौका एक बार फिर मिला है। राज्य पुरस्कार प्राप्त कई कारीगरों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक हस्तशिल्पी अरबन हाट में अपने सामानों की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं। सजावटी सामानों के साथ कपड़ों की कई वैराइटी युवाओं और महिलाओं को लुभाने के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन

जी हां, अरबन हाट में लगे हस्त शिल्प मेले में बनारसी साड़ियां, फीरोजाबाद के कांच के सजावटी सामान, अलीगढ़, हाथरस से स्टोन बीड्स की ज्वैलरी, कानपुर का आर्टीफिशियल ज्वैलरी, रामपुर की जरी इंब्रायडरी, लखनऊ का चिकन, रायबरेली की कैमिन ज्वैलरी और शोपीस, बरेली की जरी जरदोजी, मुरादाबाद का पीतल वर्क आदि एक छत के नीचे उपलब्ध है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार शाम अरबन हाट में लघु उद्योग राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर पांच दिवसीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेले के जरिए हस्त शिल्पियों के उत्पाद लोगों तक जल्दी पहुंचते हैं और वह प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने उद्यमियाें और हस्त शिल्पियाें के लिए चल रही योजनाएं भी बताईं। इस मौके पर डीएम गौरव दयाल, सीडीओ शिव सहाय अवस्थी, घनश्याम खंडेलवाल, अजय शुक्ला, आरके गोयल, राजू खंडेलवाल, भारत भूषण शील, राजेंद्र गुप्ता, मनोहर धीरवानी, महेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। मुख्तार अहमद ने कारीगरों को सुविधाएं और परिचय पत्र देने को ज्ञापन सौंपा। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयुक्त उद्योग आयुक्त अफजल और सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed