फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega Food Park will be protected by embankment worth Rs. 20 crores

Bareilly News: बीस करोड़ के तटबंध से सुरक्षित होगा मेगा फूड पार्क

Tue, 13 Jan 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mega Food Park will be protected by embankment worth Rs. 20 crores
बरेली। बहेड़ी में किच्छा नदी की बाढ़ से मेगा फूड पार्क को सुरक्षित करने के लिए तीन गांवों की जमीन पर 20 करोड़ रुपये की लागत से ढाई किमी लंबा तटबंध बनेगा। इसमें एक गांव सतुईया उत्तराखंड का है, जबकि मुड़िया मुकर्रमपुर और भिखारीपुर बहेड़ी ब्लॉक के हैं। फरवरी से भूमि अधिग्रहण शुरू होगा। सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड को 13.50 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपी सीडा) ने वर्ष 2016 में बहेड़ी में 257 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क विकसित किया था। यहां कई यूनिटें लग भी चुकी हैं, पर पड़ोस में किच्छा नदी की बाढ़ उद्यमियों को परेशान करती है। पार्क की स्थापना के समय नदी 600 मीटर दूर थी। वर्तमान में यह दूरी महज 13 मीटर ही बची है। इसलिए यूपी सीडा ने तटबंध के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

तीनों गांव की जमीन का सर्वे पहले ही हो चुका है। अब जमीन अधिग्रहण की दर भी तय हो गई है। सिर्फ डीएम की संस्तुति बाकी है। यह कार्रवाई पूरी होते ही संबंधित जमीन की गाटा संख्या को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण के बाद फरवरी में अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। यूपी सीडा के मैनेजर सिविल धर्मेंद्र कुशवाहा बताते हैं कि वर्ष 2021 में किच्छा नदी में आई बाढ़ से मेगा फूड पार्क में जलभराव हो गया था।

उप्र बाढ़ नियंत्रण परिषद की तकनीकी सलाहकार समिति की ओर से मार्जिनल तटबंध बनाने के सुझाव पर शासन ने वर्ष 2023 में इसकी अनुमति दी थी। नदी की बाईं ओर बनने वाला यह तटबंध 2,750 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed