फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block in Jammutavi, 12 trains will be cancelled.

Bareilly News: जम्मूतवी में मेगा ब्लॉक, निरस्त रहेंगी 12 ट्रेनें

Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mega block in Jammutavi, 12 trains will be cancelled.
बरेली। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटलॉकिंग कार्य के कारण 19 जनवरी से होने वाले मेगा ब्लॉक का असर बरेली में भी दिखेगा। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली लंबी दूरी की 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। चार अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

जम्मूतवी में होने वाले मेगा ब्लॉक का असर मार्च के पहले सप्ताह तक रहेगा। जिन तारीखों में इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें रेलवे ने बुकिंग बंद कर दी है। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा दिए हैं उनको रिफंड किया जाएगा। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें वह ट्रेनें भी शामिल हैं जो 28 फरवरी तक निरस्त चल रही हैं। पिछले दिनों ही रेलवे ने इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन


-------
यह ट्रेनें की गईं निरस्त-
कामाख्या से 19, 26 जनवरी, दो, नौ 16, 23 फरवरी व दो मार्च को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 22, 29 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी व पांच मार्च को चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बरौनी से नौ, 16, 23 फरवरी व दो मार्च, 2025 को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से सात, 14, 21 व 28 फरवरी को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 12210-09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार मार्च, 12587-88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च, 15098-97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह मार्च, 15651-52 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व पांच मार्च को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20, 27 जनवरी, तीन, 10, 17, 24 फरवरी को, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16, 23, 30 जनवरी, छह, 13, 20, 27 फरवरी को, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 13, 20, 27 जनवरी, तीन, 10, 17, 24 फरवरी को 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15, 22, 29 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी को विजयपुर जम्मू से जम्मूतवी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed