{"_id":"69f273759f488eefc60d1976","slug":"mega-block-at-city-station-yard-14-up-and-down-trains-to-be-affected-bareilly-news-c-4-bly1053-874636-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी स्टेशन यार्ड में मेगा ब्लॉक अप-डाउन 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी स्टेशन यार्ड में मेगा ब्लॉक अप-डाउन 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित
Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड स्थित क्रॉसिंग संख्या-248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान अप-डाउन 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी। अलग-अलग तारीखों में इन गाड़ियों को बरेली सिटी-इज्जतनगर और बरेली जंक्शन-इज्जतनगर के बीच निरस्त किया गया है।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 55329-28 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ियां क्रमवार एक से 11 मई और दो से 12 मई तक जंक्शन से बरेली सिटी तक और 55316-15 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी, 75304-03 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से आठ मई तक इज्जतनगर से बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी। 75302-01 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ियां क्रमवार 29 अप्रैल से आठ मई और 30 अप्रैल से नौ मई तक इज्जतनगर से बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
05307-08 टनकपुर-बरेली जंक्शन विशेष गाड़ियां क्रमवार सात, नौ, 11 मई और आठ, 10, 12 मई को इज्जतनगर से बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। 05402-01 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ियां क्रमवार 29 अप्रैल से आठ मई तक और 30 अप्रैल से नौ मई तक इज्जतनगर से बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी। 55313 बरेली सिटी-लालकुआं और 55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ियां 29 अप्रैल से आठ मई तक इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेंगी। संवाद