फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   meeting of panchayati state minister

‘पंचायत चुनावों में समर्थित प्रत्याशी उतारेगी भाजपा’

Sun, 10 Jan 2021 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
meeting of panchayati state minister
बरेली। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा संगठन समर्थित प्रत्याशियों को उतारेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों में आबादी के आधार पर आरक्षण प्रस्तावित है, हालांकि यह अभी तय नहीं हुआ है कि चुनाव कितने चरण में होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में जुटने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठन की बैठक में पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव बहुत अहम चुनाव है। भाजपा पहली बार पंचायत चुनाव लड़ रही है और बहुत समय से इस चुनाव की तैयारियां कर रही है। चुनाव में भाजपा सिंबल देने के बजाय समर्थन देकर प्रत्याशी बनाएगी। उन्होंने सभी सीटों पर जीत को जरूरी बताते हुए निर्देश दिए कि जिला और क्षेत्र पंचायत स्तर पर टीमें बनाकर चुनाव की तैयारी की जाए।
विज्ञापन

बृज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि अच्छे कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का निर्माण हो सकता है। पंचायत चुनाव जीतने के बाद 2022 में हम विधानसभा में 350 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने आभार जताया। बैठक में महाराज सिंह, सोमपाल शर्मा, राहुल साहू, अंकित माहेश्वरी, मुकेश राजपूत, दिनेश गंगवार और सभी वार्ड प्रभारी व संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed