फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical team reached CB Ganj police station, took 80 samples including inspector

सीबीगंज थाने पहुंची मेडिकल टीम, इंस्पेक्टर समेत 80 के सैंपल लिए

Mon, 29 Jun 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical team reached CB Ganj police station, took 80 samples including inspector
सीबीगंज थाने में पुलिसकर्मियों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

थाने के दो दरोगा में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन
सीबीगंज। थाने के दो दरोगा की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने के इंस्पेक्टर, पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों समेत करीब 80 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इससे पूर्व थाने को सैनिटाइज करने के साथ ही सभी पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। दोनों दरोगाओं के संपर्क में आने वाले दो क्लीनिक, रेस्टोरेंट की भी जांच की जा रही है।
थाने के एक दरोगा की शुक्रवार को व दूसरे की शनिवार को कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। पॉजिटिव आने वाले एक दरोगा ने खलीलपुर रोड स्थित हॉस्पिटल में और दूसरे ने एक क्लीनिक पर अपना इलाज भी कराया था। वहीं खलीलपुर रोड पर बैठकर ताला चाबी बनाने वाले व्यक्ति ने दरोगा के संपर्क में आकर उनके क्वार्टर पर पहुंचकर चाबी भी बनाई थी। थाना परिसर में बेवजह पहुंचने वाले क्षेत्र के लोगों पर पाबंदी लगा दी गई है। रविवार को पूर्वान्ह में करीब ग्यारह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम सीबीगंज थाने पहुंची। सीबीगंज इंस्पेक्टर, दरोगाओं, होमगार्डों, मीडियाकर्मियों समेत करीब 80 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लेकर लैब भेज दिए गए। टीम अपराह्न में करीब पांच बजे तक थाना परिसर में ही रुकी रही।
विज्ञापन

दरोगा के परिवार का टेस्ट कराया, ट्रांजिट हॉस्टल वाले क्वारंटीन

सीबीगंज में संक्रमित पाए गए एक दरोगा का परिवार पुलिस लाइन में आरआई आवास से सटे ट्रांजिट हॉस्टल में रहता है। उनका यहां भी अक्सर आना जाना रहता था। इसलिए दरोगा की रिपोर्ट आने के बाद से पूरे हॉस्टल में रहने वाले पुलिस परिवारों को आरआई ने होम क्वारंटीन करा दिया था। रविवार को मेडिकल टीम ने दरोगा की पत्नी और दो बच्चों का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed