फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical facilities will be better in volleyball competition

Bareilly News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर होंगी चिकित्सीय सुविधाएं

Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Medical facilities will be better in volleyball competition
बरेली। खिलाड़ियों को खेल के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए अब पहल की गई है। डीआईओएस देवकी सिंह ने सीएमओ को पत्र के माध्यम से 15 से 19 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होनी वाली प्रदेशीय विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों से करीब 1400 खिलाड़ी व शिक्षक शामिल होंगे। दरअसल, हाल ही संपन्न हुईं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चिकित्सा सुविधा न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

अमर उजाला के छह अक्तूबर के अंक में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हुईं अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसमें जो खिलाड़ी बेहोश हुए थे, उनके इलाज के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मामले का संज्ञान लेकर डीआईओएस ने सीएमओ को पत्र भेजकर संबंधित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन



वहीं, सीएमओ ने मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) की तैनाती की बात कही है। साथ ही वहां पर डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। अगर, कोई खिलाड़ी किसी कारण गंभीर रूप से घायल हो जाता है तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed