फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meat found in ice box kept at sugarcane juice stall in Didipuram Bareilly

सनसनीखेज खुलासा: गन्ने के जूस में खून सनी बर्फ और आइस बॉक्स में मीट, धर्म भ्रष्ट करने वाले जूस स्टॉल का खुलासा

Fri, 11 Nov 2022 04:40 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 04:40 PM IST
सार

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों को मांस के साथ आइस बॉक्स में रखी खून सनी बर्फ डालकर जूस पिलाया जा रहा था। साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा गया है।

विज्ञापन
Meat found in ice box kept at sugarcane juice stall in Didipuram Bareilly
बरेली स्थित जूस की दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के डीडीपुरम में गन्ने के जूस के स्टॉल पर रखे आइस बॉक्स में मांस मिलने के बाद हंगामा मच गया। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी की ओर से थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों को मांस के साथ आइस बॉक्स में रखी खून सनी बर्फ डालकर जूस पिलाया जा रहा था। साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा गया है। स्टॉल पर हंगामा होने के बाद जूस विक्रेता फरार हो गया।

विज्ञापन

एफआईआर में वीर सावरकर नगर में रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा ने कहा है कि बुधवार शाम वह डीडीपुरम चौराहे पर गन्ने का जूस पीने गए थे। दुकान पर काम करने वालों ने मशीन से गन्ने का जूस निकालने के बाद आइस बॉक्स से बर्फ निकालकर उसमें डाली तो उनकी निगाह आइस बॉक्स रखी काली पॉलिथीन पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने काली पॉलिथीन बाहर निकालकर दिखाने को कहा स्टॉल चला रहे लोग नोंकझोंक करने लगे।

विज्ञापन

काफी देर बहस के बाद उन्होंने पॉलिथीन निकलवाने के बाद उसे खुलवाया तो उसमें मांस निकला जिससे रिस रहा खून बर्फ को गंदा कर रहा था। यही बर्फ डालकर लोगों को जूस पिलाया जा रहा था। हिंदू वाहिनी नेता ने पॉलिथीन में प्रतिबंधित पशु का मांस होने का शक जताते हुए कहा है कि उन्होंने खून से सनी बर्फ जूस में मिलाने की वजह पूछी तो दुकान के कर्मचारी गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर आमादा हो गए।

एफआईआर में आरोप हैं कि जूस की आड़ में प्रतिबंधित मांस के कारोबार के साथ हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर जांच के बाद पॉलिथीन में मिले मांस को जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया आरोपी जूस विक्रेता फुजैल फरार हो गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed