फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meat and fish will not be sold in the open in Nath corridor area in Bareilly

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर में खुले में नहीं होगी मांस-मछली की बिक्री, श्यामगंज पुल का नाम अब नाथ सेतु

Thu, 29 Feb 2024 11:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 11:02 AM IST
सार

बरेली के दो फ्लाईओवर के नाम बदल दिए गए हैं। श्यामगंज पुल नाथ सेतु व कुतुबखाना पुल महादेव सेतु के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक में नाथ कॉरिडोर में खुले में मांस-मछली व कबाब नहीं बिकने दिए जाने का निर्णय भी लिया गया। 

विज्ञापन
Meat and fish will not be sold in the open in Nath corridor area in Bareilly
Nath Corridor (DEMO) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में श्यामगंज पुल अब नाथ सेतु के नाम से जाना जाएगा। साथ ही महादेव सेतु के नाम पर भी नगर निगम बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से इन प्रस्तावों पर मुहर लगी। अग्रिम टैक्स जमा करने पर छूट पूर्ववत जारी रखने, ऑनलाइन अग्रिम कर जमा करने पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


तीन घंटे तक चली बैठक में 60 प्रस्ताव रखे गए। इनमें से 58 पारित हुए। उप सभापति सर्वेश रस्तोगी के प्रस्ताव पर नाथ कॉरिडोर में खुले में मांस-मछली, कबाब नहीं बिकने दिए जाने का निर्णय लिया गया। राजेश अग्रवाल के प्रस्ताव पर कर में छूट को जारी रखने का फैसला हुआ। दुकानों के नामांतरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर उमेश गौतम ने की। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर नगर आयुक्त सुनील यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये मुद्दे भी गूंजे
- पार्षद चंद्रप्रकाश ने कहा कि अगर किसी डेयरी की गाय मर जाती है तो नगर निगम के कर्मचारी नहीं उठाते। महापौर ने कहा कि ये ठीक नहीं। पशु मरे तो उसे उठवाएं।
- पार्षद हरीशंकर ने कहा कि फाल्तूनगंज में पागल कुत्ते ने 20-25 लोगों को काटा था। निगम के कर्मचारियों ने कह दिया कि हम पागल कुत्ते नहीं पकड़ते। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने कहा कि उन्हें नहीं पता ऐसा किसने कहा, लेकिन कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
- पार्षद शालिनी जौहरी ने प्रमुख स्थलों पर महिलाओं के लिए टॉयलेट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर निगम जगह आवंटित करे तो हम अपने खर्चे पर टॉयलेट बनवाने के लिए तैयार हैं।
- पार्षद अलीम सुल्तानी, सतीश कातिब मम्मा, छंगामल मौर्य ने टैक्स की डबल डिमांड के मामले उठाए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने फिर कहा कि एक मकान की दो-दो आईडी लंबे समय से बनी हैं। जो मामले आ रहे हैं, उन्हें निस्तारित किया जा रहा है।
- पार्षद जयप्रकाश ने नाले पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। महापौर ने कहा कि निर्माण विभाग तहसीलदार को साथ लेकर जाए और अवैध कब्जे हटवाए। संजीव रस्तोगी ने खाली जमीन पर अतिक्रमण का अंदेशा जताया। पार्षद संतोष कश्यप ने वार्ड में दूषित जलापूर्ति की शिकायत की।

अहम फैसले
नंदीशाला अलग बनेगी। बधियाकरण करके रखे जाएंगे नंदी।
अग्रिम गृहकर-जलकर जमा करने वालों को तीन श्रेणियों में पहले की तरह 10, 7.5 व 5 फीसदी की छूट मिलेगी।
गृहकर-जलकर जमा करने में जितनी देरी होगी, उतनी अवधि का ही ब्याज लिया जाएगा।
ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
वार्डों में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
सरायखाम व शाहाबाद से नगर निगम की संपत्ति से अवैध कब्जे हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed