{"_id":"6015a7cd8ebc3e32b438106e","slug":"meadiator-cell-formed-for-traders-bareilly-news-bly4355008157","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के लिए बनाया गया मध्यस्थता प्रकोष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के लिए बनाया गया मध्यस्थता प्रकोष्ठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। व्यापारियों के लेनदेन और किरायेदारी के विवादों को निपटाने के लिए पुलिस ने व्यापारी मध्यस्थता प्रकोष्ठ का गठन कर सीओ क्राइम को उसका प्रभारी बनाया है। प्रकोष्ठ में एक इंस्पेक्टर की भी तैनाती की गई है।
उप्र आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से शासन को व्यापारियों के आपसी लेनदेन और किरायेदारी के विवाद बढ़ने की सूचना देते हुए उन्हें निपटाने के लिए पुलिस मध्यस्थता प्रकोष्ठ का गठन करने का सुझाव दिया गया था। शासन के निर्देश पर एसपी कानून व्यवस्था ने सभी एसएसपी को इस पर कार्रवाई के लिए कहा। शनिवार को बरेली में भी पुलिस कार्यालय में व्यापारी मध्यस्थता प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया। एसपी क्राइम इसके नोडल अफसर होंगे। प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर व्यापारियों की शिकायतों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। प्रत्येक बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। सीओ के सामने दोनों पक्षों को सुनकर मध्यस्थता के जरिए विवाद निपटाने की कोशिश की जाएगी।