फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MBBS intern killed after fire in hostel room

बरेली: मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में जिंदा जल गई जूनियर डॉक्टर

Sat, 25 Jan 2020 01:09 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी पीटीआई, बरेली
पीटीआई, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
MBBS intern killed after fire in hostel room
जूनियर डॉ. सुकीर्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला, बरेली

कमरे में सिर के पास हीटर जलाकर सोई हुई थीं, रजाई में आग लगने से हुई घटना
विज्ञापन

एमबीबीएस करने के बाद मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थीं पटना निवासी सुकीर्ति

बरेली। एक निजी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार देर रात गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 320 में आग लगने से जूनियर डॉक्टर सुकीर्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर के सिरहाने हीटर लगा हुआ था। हीटर से रजाई में आग लगने के कारण हादसा हुआ। कमरे से धुआं और आग निकलती देख पड़ोसी छात्राओं ने सूचना दी तो स्टाफ ने पहुंचकर आग बुझाई। सुकीर्ति बिहार के पटना की रहने वाली थीं और मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रही थीं।
पटना के शहजानंद पथ नार्थ एसके पुरी निवासी संजय शर्मा की बेटी डॉ. सुकीर्ति शर्मा करीब साढ़े चार साल से मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रह रहीं थीं। वर्ष 2019 में एमबीबीएस पूरा करने के बाद इस समय इंटर्नशिप पर थीं। गुरुवार रात करीब दो बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद डॉ. सुकीर्ति गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल के अपने कमरा नंबर 320 में जाकर सो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि सोते वक्त सुकीर्ति रॉड वाला हीटर सिराहने रखती थीं। रात में करीब ढाई बजे सुकीर्ति की रजाई हीटर पर आ जाने से आग लग गई।

विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि हॉस्टल के छोटे कमरे में आग लगने के बाद धुआं भरने से सुकीर्ति का दम घुट गया होगा और वह जल गई। धुआं जब आसपास के कमरों तक पहुंचा छात्राएं बाहर निकलीं। देखा कि सुकीर्ति के कमरे का दरवाजा तक पूरी तरह जल चुका था और लपटें बाहर निकल रही थीं। सहेलियों के शोर मचाने पर हॉस्टल इंचार्ज रेणुका सिंह और गार्ड महेंद्रपाल आ गए। अग्निशमन संसाधनों का उपयोग करके आग पर काबू पाया गया। कुछ ही देर में दमकल भी पहुंच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी, सीओ नवाबगंज पहुंच गए। शुक्रवार को डीआईजी राजेश पांडेय, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी क्राइम, एसपी देहात समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘डॉ. सुकीर्ति के परिवार को सूचना दी गई है। देर रात परिवार के पहुंचने की संभावना है। इसीलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अभी नहीं कराई गई है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी तरह की जांच की वीडियोग्राफी कराई गई है।’
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed